नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीमती रमेश कुमारी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से सोमवार को अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित यह घोषणा की गई।
अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 224 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए श्रीमती रमेश कुमारी को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नौ जून 2027 तक अर्थात 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक की जाएगी।”
उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सात अगस्त, 2025 को श्रीमती रमेश को पदोन्नत करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
