डॉ. यादव ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश की वरिष्ठ राजनीतिज्ञ रही स्व. राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजमाता का व्यक्तित्व ममता, त्याग एवं समर्पण के भाव से परिपूर्ण था। राष्ट्र सेवा के परम पावन ध्येय के साथ जनसंघ और भाजपा को गढ़ने में अतुलनीय योगदान देने वाली राजमाता सिंधिया के विचार देश सेवा और लोक कल्याण के लिए सभी को प्रेरित करते रहेंगे।

 

Next Post

कठुआ में आतंकवादियों और जवानों के बीच गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान

Sat Jan 25 , 2025
जम्मू 25 जनवरी (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के बिलावर के वन क्षेत्र में संदिग्ध आतंकवादियों और सेना के जवानों के बीच हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने शनिवार सुबह बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि शुक्रवार आधी रात को गणतंत्र दिवस […]

You May Like