आबकारी विभाग द्वारा नदी,नालों किनारे दबिश देकर 800 किलों महुआ लाहन किया नष्ट

पांढुरना। प्रभारी जिला कलेक्टर अग्रिम कुमार के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में पांढुरना जिले में अवैध शराब विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।

नगरीय सिमा से लगे ग्राम नीलकंठ, कारापाठा, मरकावाड़ा एवं लहराढाना में अवैध महुआ शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं झाड़ियों के पास छुपाकर रखी गई लगभग 800 किलो महुआ लाहन बरामद इसे विधिवत नष्ट किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

 

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आरक्षक मुकेश रहांगडाले एवं अनुराग गोनेकर उपस्थित रहे। आबकारी विभाग ने जिले में अवैध मदिरा गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Next Post

पति ने की पत्नी की निर्ममता से हत्या 

Sat Jun 6 , 2026
पारा (झाबुआ). समीपस्थ ग्राम नवापाड़ा कै रावत फलिया मै बीती रात पति ने हीं अपनी पत्नी कि निर्ममता से हत्या करदी द्प्राप्त जानकारी कै अनुसार बीती शुक्रवार कि रात को बोरी रोड स्थिति ग्राम नवापाडा कै रावत फलिया मै पूर्व सरपंच कि पुत्रवधू अंतर बाई उम्र 40 वर्ष की पति […]

You May Like