बुल्गारिया यूरोप में कूडो वर्ल्ड कप टीम मे सागर से चार खिलाड़ी शामिल 

सागर। बुलगारिया यूरोप मे जुलाई माह मे आयोजित कूडो वर्ल्ड कप के लिए जाने वाली कूडो इंडिया टीम मे मध्यप्रदेश के 8 खिलाडियों का चयन हुआ जिसमे से 4 खिलाड़ी सागर के हैं। कूडो इंडिया टीम कूडो इंडिया के चीफ कोच एवं डायरेक्टर हंशी मेहुल वोरा के नेतृत्व मे दिल्ली एयरपोर्ट से 2 जुलाई को प्रस्थान करेंगी एवं 11 जुलाई को भारत वापस आएगी.

कूडो एसोसिएशन ऑफ़ मध्यप्रदेश के चेयरमैन नगर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने इंडिया कूडो टीम मे चयनित सागर के खिलाडियों मोहम्मद सोहैल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह एवं वैष्णवी सिंह को ट्रैक सूट प्रदान किये एवं प्रतियोगिता मे श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनायें प्रदान दी। कूडो वर्ल्ड कप प्रतियोगिता मे 60 से अधिक देश भाग लेंगे. चेयरमैन शैलेन्द्र कुमार जैन ने बताया की हमारे कूडो खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पे श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं और पदक प्राप्त कर रहे हैं ।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के प्रसिडेंट डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान, महा सचिव हरिकांत तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. नईम खान, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, शुभम राठौर उपस्थित रहे ।

Next Post

वैश्य समाज समाजसेवा में भी सबसे आगेः अग्रवाल

Sun Jun 29 , 2025
ग्वालियर। अखिल भारतीय माहौर ग्वार्रे वैश्य महासभा (रजि.) एवं अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महा रक्तदान शिविर में सर्व-समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वैश्य समाज अपने संगठनात्मक सामर्थ्य के साथ समाजसेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष […]

You May Like