सायबर अपराध के ठगी का शिकार बने लोगों की पुलिस ने 10 लाख से अधिक की राशि लौटाई

पांढुरना। ऑनलाइन धोखाधड़ी,बैंक फ्रॉड से पीड़ित लोगों को जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही कर सायबर सेल के माध्यम से 10 लाख 35 हजार 438 रुपए की राशि वापस लौटाई,वहीं 13 लाख 67 हजार 874 रुपए की राशि होल्ट कर ठगों के पास जाने से रोकने में भी पुलिस सफल रहीं,वहीं ऐसे साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न माध्यम से अभियान चलाकर जिलावासियों को संतर्कर्ता बरतने जागरूक किया जा रहा है ।

दिनों-दिन बढ़ते जा रहे साइबर अपराधों से जिलेवासियों को सुरक्षित रखने जिला पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी के निर्देशानुसार इन ठगों पर कार्यवाही करने के साथ ही जिलावासियों को जागरूक करने पुलिस द्वारा सतत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं साइबर अपराध से पीड़ित लोगों की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्यवाही कर इस वर्ष अब तक 10 लाख 35 हजार 438 रूपए की राशि आवेदकगणों को वापस लौटाई ,वहीं 13 लाख 67 हजार 874 रुपए की राशि संबंधित खाताधारकों के संबंधित बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के नोडल एजेंसियों से संपर्क कर यह उक्त राशि होल्ड कर इन आवेदकों को धोखाधडी से सुरक्षित बचाया ।

वहीं जिलेवासियों को इस तरह के साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु पूरे पांढुरना जिले में सतत पुलिस द्वारा सोशल मीडिया, काउंसलिंग एवं सेमिनार के माध्यम से शैक्षणिक संस्थाओं,स्कूल,कॉलेज,एनसीसी कैडेट्स,वित्तीय संस्थाओं,ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के माध्यम से लोगों को सायबर अपराधों के संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए सुरक्षित रहने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है ।

Next Post

युवक की अज्ञात कारणों के चलते मौत

Thu Dec 25 , 2025
छिंदवाड़ा। कोतवाली थाना क्षेत्र के गुलाबरा में गुरूवार को अज्ञात कारणों के चलते एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरविंद पिता नर्मदाप्रसाद धुर्वे उम्र 30 साल ग्राम गुराडियाढाना, बरेली जिला रायसेन का रहने वाला […]

You May Like