कागंरिया देव की पूजा 29 को, 60 गांवों के श्रद्धालु होंगे शामिल

बागली। यहां से 25 किमी दूर कागंरिया देवस्थान पर 29 जुलाई मंगलवार को विधि-विधान से बड़ी पूजा होगी। इस आयोजन में क्षेत्र के 60 गांवों के श्रद्धालु शामिल होंगे। पूर्व में ग्राम रामपुरा में बैठक कर पूजा का निर्णय लिया गया। बेहरी के खेड़ापति मंदिर से आह्वान यज्ञ के बाद श्रद्धालु पैदल यात्रा कर दोपहर 1 बजे कागंरिया पर्वत पहुंचेंगे। यहां वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली की कामना के साथ देवता की पूजा की जाएगी। राजा राघवेंद्र सिंह व पटेल परिवार सहित वरिष्ठजन मौजूद रहेंगे। कागंरिया देव को पानी वाले बाबा के नाम से जाना जाता है।

Next Post

विधायक के साले को फर्जी मुकदमे में भिंड लाकर दी सुविधाएं, डॉ गोविंद सिंह ने की निष्पक्ष जांच की मांग

Sat Jul 26 , 2025
ग्वालियर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने आज पत्रकार वार्ता में लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के साले सुधांशु द्विवेदी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ठगी और धोखाधड़ी के आरोपी सुधांशु को मुंबई की जेल से लाकर लहार थाने में विशेष […]

You May Like