क्रिश्चियन कॉलेज जमीन मामले में प्रशासन ने कब्जे की कार्रवाई रोकी

इंदौर. क्रिश्चियन कॉलेज की 1.702 हेक्टेयर जमीन को शासकीय घोषित किए जाने के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय इंदौर में अर्जेंट सुनवाई होने की संभावना है. जिला प्रशासन द्वारा आज कॉलेज की जमीन का कब्जा लेने की घोषणा की गई थी, लेकिन इससे पहले कॉलेज प्रबंधन ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर तत्काल सुनवाई का आग्रह किया है.

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने क्रिश्चियन कॉलेज की 1.702 हेक्टेयर भूमि को शासकीय जमीन मानते हुए उसका कब्जा लेने की योजना बनाई थी. इसके तहत आज सुबह करीब 10 बजे कार्रवाई प्रस्तावित थी. हालांकि, क्रिश्चियन कॉलेज प्रबंधन द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने और अर्जेंट सुनवाई की मांग के चलते प्रशासन ने फिलहाल अपनी योजना पर रोक लगा दी है. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि आज उच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई के बाद जो स्थिति बनेगी, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में न्यायालय द्वारा जो भी निर्देश दिए जाएंगे, जिला प्रशासन उन्हीं के अनुरूप कदम उठाएगा.

Next Post

फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Wed Jan 28 , 2026
इंदौर. फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को झांसे में लेकर खुद को बैंक मैनेजर बताता था और इंश्योरेंस के नाम पर उनसे रकम वसूल करता था. एडीसीपी क्राईम […]

You May Like