फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

इंदौर. फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को झांसे में लेकर खुद को बैंक मैनेजर बताता था और इंश्योरेंस के नाम पर उनसे रकम वसूल करता था.

एडीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम परमदीप सिंह हैं, वह इंदौर का ही रहने वाला है. उसके खिलाफ एक प्रकरण दर्ज किया गया है. आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई लोगों से इंश्योरेंस पॉलिसी दिलाने का झूठा भरोसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की. आवेदकों द्वारा उनके साथ हुई ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. जांच में सामने आया कि परमदीप सिंह और उसकी सहयोगी ममता तंवर निवासी इंदौर ने मिलकर विरेंद्र सिंह अरोरा, महेश वर्मा, महेश चंद, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, चंद्र सिंह, कैप्टन शिवचरण पंडया और द्वारकादास से पॉलिसी देने के नाम पर रुपये लिए थे. रकम लेने के बाद न तो पॉलिसी दी गई और न ही पैसे वापस किए. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले में तुरंत कार्रवाई की. तकनीकी साक्ष्यों और साइबर टीम की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया. पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेकबुक और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य ठगी की घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है. पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उसके बैंक खातों और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है.

Next Post

नौगांव तहसील से जमानत के दौरान आरोपी फरार

Wed Jan 28 , 2026
छतरपुर। जिले के नौगांव तहसील परिसर में बीती शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जमानत की प्रक्रिया के दौरान एक आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170 के तहत जमानत से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, अलीपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम […]

You May Like