तेहरान, 17 नवंबर (वार्ता) ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिसतान के बीच तनाव को खत्म करने को लेकर दिसंबर के मध्य में अफगान मुद्दे पर एक बैठक आयोजित करने की योजना बनायी जा रही है जिसमें अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के साथ-साथ रूस भी भाग लेगा।
श्री खतीबजादेह ने कहा, “हम वर्तमान में अफगानिस्तान को लेकर एक संपर्क समूह बनाने पर काम कर रहे हैं। उस संपर्क समूह में अफगानिस्तान के सभी पड़ोसी देशों के साथ-साथ रूस और चीन सहित कई अन्य देश भी शामिल होंगे। एजेंडे में महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दे भी शामिल होंगे। जैसे कि अफगानिस्तान की मदद कैसे की जाए और क्षेत्रीय तंत्रों का उपयोग करके स्थिरता कैसे बनाए रखी जाए। एक महीने में बैठक हम कर लेंगे।”
उप विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान ने हाल के दिनों में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के संबंध में कई ‘प्रभावी कदम’ उठाए हैं।
Next Post
सर्बियाई कंपनी एनआईएस पर अमेरिकी प्रतिबंधों से नहीं निपट पाई तो दूंगी इस्तीफा - उर्जा मंत्री
Mon Nov 17 , 2025
बेलग्रेड, 17 नवंबर (वार्ता) सर्बिया की खनन एवं ऊर्जा मंत्री दुब्रावका जेदोविक-हंडानोविक ने कहा है कि अगर वह रूसी-सर्बियाई कंपनी नाफ्ताना इंडस्ट्रीजा सर्बिया (एनआईएस) के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों से निपटने का कोई रास्ता नहीं निकाल पाती हैं, तो अपना पद छोड़ने को तैयार हैं। जेडोविक-हंडानोविक ने एक कैबिनेट बैठक में […]

You May Like
-
10 months ago
हाईकोर्ट सिंगल बेंच ऑर्डर के खिलाफ डीबी में अपील दायर
-
1 year ago
नगर निगम अकाउंट ऑफिसर के घर ईओडब्यु की रेड
