
*सैलानियों में मची अफरा-तफरी,0गैस सिलेंडर में विस्फोट से भड़की चिंगारी, दुकानदार को पड़ा अटैक*
नवभारत न्यूज
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेले में आग लग गई। देखते ही देखते 8 दुकानें आग की चपेट में आ गई। चिंगारी भड़कने से मेले में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है।
आज मंगलवार की शाम ग्वालियर व्यापार मेले में जब जबरदस्त भीड़ थी, तभी मेला में आग लग गई। यह आग छतरी नंबर 10 के पास दुकान में लगी। बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस सिलेंडर के विस्फोट के बाद चिंगरी भड़क उठी और देखते ही देखते 7 से 8 दुकानों में आग लग गई। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।
जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है। आग लगने की खबर लगते ही एक दुकानदार को हार्ट अटैक पड़ने की भी खबर है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
