छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार के आरोप, शिक्षक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिवनी मालवा। सिवनी मालवा के बघवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक पर दुर्व्यवहार एवं अशोभनीय हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं। करीब आधा दर्जन छात्राएं सिवनी मालवा थाने पहुंचीं जहाँ उन्होंने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग की।

छात्राओं ने आरोप लगाया कि इतिहास विषय पढ़ाने वाले शिक्षक राम आशीष पाण्डेय लंबे समय से उनके साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश करते थे, बदतमीजी करते थे और उन्हें अश्लील नजरों से देखते। छात्राओं ने बताया कि वे इस व्यवहार को लंबे समय से झेल रही थीं और हमने इसकी जानकारी प्राचार्य को भी दी थी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं की। छात्राओं के अनुसार शुरू में भय और शर्म के कारण वे चुप रहीं परन्तु जब स्थिति असहनीय हो गई, तो उन्होंने अपने माता-पिता को शिक्षक की हरकतों की सारी बात बताई। परिजनों के साथ सभी छात्राएं सिवनी मालवा थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को पूरे मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी राजेश दुबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। चूंकि स्थानीय थाने में महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं थीं, इसलिए जिला मुख्यालय से महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा को बुलाया गया। महिला थाना प्रभारी हेमलता मिश्रा ने छात्राओं से विस्तारपूर्वक बयान लिए, जिनमें शिक्षक पर यौन दुर्व्यवहार के स्पष्ट आरोप लगाए गए। उन्होंने बताया, एक छात्रा ने बताया कि शिक्षक ने कक्षा में उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की और बुरी नीयत से देखा, जिससे वह बहुत भयभीत हो गई थी।पुलिस ने बयानों के आधार पर शिक्षक राम आशीष पाण्डेय के प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है।

 

Next Post

शासकीय अधिकारी बनकर घूम रहे शातिर बदमाश गिरफ्तार

Sun Jul 20 , 2025
सतना: नकली अधिकारी बनकर कार में सवार होकर घूम रहे चार शातिर बदमाशों को ताला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, विनितेश शुक्ला पिता वीरेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी मुकुन्दपुर ने 18 जुलाई को पुलिस को बताया कि 17 जुलाई की दोपहर से मो. इमरान निवासी मुकुन्दपुर एवं उसके […]

You May Like