शासकीय अधिकारी बनकर घूम रहे शातिर बदमाश गिरफ्तार

सतना: नकली अधिकारी बनकर कार में सवार होकर घूम रहे चार शातिर बदमाशों को ताला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, विनितेश शुक्ला पिता वीरेन्द्र कुमार शुक्ला निवासी मुकुन्दपुर ने 18 जुलाई को पुलिस को बताया कि 17 जुलाई की दोपहर से मो. इमरान निवासी मुकुन्दपुर एवं उसके साथ 5- 6 लोग एक सफेद रंग की अर्टिगा कार एमपी 04 ईसी 1744 में घूम रहे हैं. इस कार में लाल रंग की पट्टी में अशोक स्तम्भ बना है और भारत सरकार लिखा है।

उसके पीछे एक अन्य सफेद रंग की अर्टिगा कार एमपी 17 जेडएम 9315 में भी कुछ लोग बैठे हैं। दोनों कार में भारत सरकार लिखा है। कार सवार स्वयं को शासन की तरफ से आना बता रहे हैं, जो संदिग्ध लग रहे हैं। साथ में दो गार्ड लिए हैं, ये सभी सरकार के अधिकारी कर्मचारी नहीं लग रहे। इमरान सरकारी कर्मचारी नहीं है। भारत सरकार, अशोक स्तम्भ का प्रयोग छल कपट करने के आशय से प्रयोग कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी मुकुन्दपुर उप निरीक्षक नागेश्वर प्रसाद मिश्रा ने वरिष्ठ अधिकारियों का सूचना देकर तत्काल धारा 319(2), 204 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कार लिया।
यह हैं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने इस अपराध में आरोपी मो. इमरान खान पिता मो. इसहाक मदनी (25) निवासी ग्राम, मो. फईम अंसारी पिता असीम (23), मो. असलम पिता मो. साबिर (25) दोनों निवासी राजीवगांधी नगर भजनपुरा उत्तर पूर्व दिल्ली, शुभम तिवारी पिता सच्चितानंद तिवारी (24) निवासी ग्राम सोनवर्षा थाना गढ़ जिला रीवा को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सफेद रंग की अर्टिगा कार एमपी 04 ईसी 1744 एवं एमपी 17 जेडएम 9315 जब्त की गई।

Next Post

नपा कार्यालय में दखल और ब्लैकमेलिंग, दो युवकों के खिलाफ शिकायत

Sun Jul 20 , 2025
नर्मदापुरम। नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों को अनर्गल रूप से दो व्यक्तियों द्वारा कार्यालयीन समय में परेशान करने, गुप्त दस्तावेजों की जानकारी मांगना, ब्लेक मेल करने तथा झूठे केस में फंसाने मामले में मुख्य नगपालिका अधिकारी द्वारा थाना प्रभारी को शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कार्यालय […]

You May Like