शांति,सद्भावना,भाईचारे से मिल जुल कर मनाएं सभी त्यौहार: गौरव

सिंगरौली। जिले की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, भाईचारे की भावना और हर्षोल्लास, उमंग, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिल-जुल कर मनाया जाएगा।

कलेक्टर गौरव बैनल के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्योहारों को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाये जाने को मद्दे नजर रखते हुयें जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुयें कलेक्टर ने कहा कि जिले में हमेशा सभी त्योहारों को भाईचारे तथा सद्भावना साथ मनाया जाता है। इसी तरह से आगामी आने वाले त्यौहार होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी सद्भावना के साथ मनायें। उन्होंने कहा कि जिले में त्यौहारो के दौरान किसी भी प्रकार की महौल बिगड़ने की आशंका नही है, फिर भी राजस्व एवं पुलिस प्रशासन को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को समन्वय बनाकर आयोजक समितियों से सम्पर्क कर जिन स्थानो पर होलिका दहन किया जायेगा, इसकी जानकारी अनिवार्य रूप से लिया जायें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि ऐसे व्यक्ति जो अपराधिक प्रवित्ति का हो तथा त्यौहार में किसी भी प्रकार शांति भंग करने की संभवाना है, उनको चिन्हित कर उनके विरूद्ध ओवर बाउंड की कार्रवाही करें।

सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल करे क्षेत्रों का भ्रमण

साथ ही त्यौहार दिवस को अनुभागो के सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल लगातार अपने क्षेत्रो में भ्रमण करें तथा फ्लैग मार्च में भी करे। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायतो के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक का नम्बर भी अपने पास रखे। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित गाईड लाईनो का पालन करे। साथ ही शहरी क्षेत्र में रामलीला मैदान बैढ़न, बिलौंजी तिराहा, नवजीवन विहार के साथ-साथ अन्य क्षेत्रो में जहां बड़ा कार्यक्रम किया जाता है, इसके अतिरिक्त एनसीएल परियोजना एवं एनटीपीसी में भी होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जो कानून व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील स्थल हो इन स्थल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था रखे जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस के अधिकारी आवश्यक कार्रवाही करे। बैठक के दौरान जिला अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ

Sat Feb 28 , 2026
इंदौर. सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ शनिवार को शुरु हुआ. हुकुमचंद पॉलिक्लिनिक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद गुप्ता, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता सहित कार्यक्रम अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर अभियान की शुरुआत की. अभियान के तहत पहली […]

You May Like

मनोरंजन