महिला मोबाइल टावर पर चढ़ी, कूदने की धमकी, जमीन विवाद और नक्शा सुधार में देरी पर हाईवोल्टेज ड्रामा

जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर पांच में तहसील न्यायालय में लंबित भूमि विवाद और नक्शा सुधार कार्य में प्रशासनिक देरी से क्षुब्ध होकर एक महिला ने मोबाइल टावर पर चढ़कर गई। हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच पुलिस पहुंच गई और महिला को समझाइश दे रही है लेकिन वह मानने तैयार नहीं है वे टावर से कूदने की लगातार धमकी दे रही है।
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 3 निवासी सोनम केवट का भूमि के सीमांकन और सरकारी दस्तावेजों में नक्शा दुरुस्तीकरण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। प्रकरण तहसील न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। इसी व्यवस्थागत देरी और मानसिक तनाव के कारण वे सुबह 10:15बजे वार्ड नंबर पांच स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस महिला को सुरक्षित नीचे लाने के लिए बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। मामले के जल्द समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है। दोपहर 1:13 बजे तक पुलिस अधिकारी लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से महिला को लगातार समझाइश दे रहे थे। हालांकि, महिला तुरंत न्याय की मांग पर अड़ी हुई है और नीचे उतरने से इनकार कर रही है। टीम महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयासों में जुटी है।

Next Post

युवा अपनी दिनचर्या में साइकिल उपयोग करे: मांडविया

Wed Jun 3 , 2026
नयी दिल्ली 03 जून (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को विश्व साइकिल दिवस पर देश के युवाओं से अपनी जीवनशैली और दिनचर्या में साइकिल उपयोग करने का आह्वान किया। डॉ मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में साझा किये […]

You May Like