युवा अपनी दिनचर्या में साइकिल उपयोग करे: मांडविया

नयी दिल्ली 03 जून (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को विश्व साइकिल दिवस पर देश के युवाओं से अपनी जीवनशैली और दिनचर्या में साइकिल उपयोग करने का आह्वान किया। डॉ मांडविया ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष में साझा किये विडियो में कहा, “देश की युवा शक्ति से अपील कि वे साइकिल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल एक कसरत या एक दिन का शौक नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ जीवन शैली की पहचान है। साइकिल हमें फिट रखती है, शरीर को ऊर्जावान बनाती है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखती है।”

उन्होंने कहा, “ साइकिल को दिनचर्या का जीवन का हिस्सा बनाने से प्रदूषण कम होगा, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और देश को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का जिक्र करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए साइकिल एक प्रभावी और सकारात्मक समाधान है।” उन्होंने कहा, “ ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान में लाखों युवा भाग ले रहे हैं जन आंदोलन का रूप ले रहे हैं। उन्होंने सभी युवाओं से फिट इंडिया ऐप पर पंजीकरण कराने और अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को भी जोड़ने का आग्रह किया।

.....

Next Post

भोपाल मेट्रो: इंतजार खत्म 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन

Wed Jun 3 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like