इंतजार खत्म: जून से शुरू होगा छिंदवाड़ा मेडिकल कॉलेज, अब नहीं जाना पड़ेगा नागपुर या भोपाल

छिंदवाड़ा: जिले सहित आसपास के जिले को जल्द ही मेडिकल कालेज की सुविधा मिलने वाली है। जून महीने में प्रारंभ होने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। हालांकि इसको लेकर शासन ने मेडिकल प्रबंधन को दो महीने का समय दिया है। जून माह से हर हाल में मरीजों को अन्य अस्पतालों पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को मेडिकल कालेज में ही सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल मेडिकल अस्पताल जिले लिए यह एक ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित उपलब्धि है। जून 2026 से छिंदवाड़ा का मेडिकल कॉलेज शुरू होने जा रहा है, जिसके साथ ही जिले को 1000 बिस्तरों वाले अत्याधुनिक अस्पताल की सौगात भी मिलेगी।

जिसमें सामान्य वार्ड, आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी सेवाएं, सुपर स्पेशलिटी यूनिट और अत्याधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके शुरू होने से गंभीर मरीजों को भोपाल, नागपुर, जबलपुर या इंदौर जैसे बड़े शहरों में रेफर करने की मजबूरी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी यह मेडिकल कॉलेज बड़ा बदलाव लाएगा। जिले के छात्रों को अब एमबीबीएस जैसी चिकित्सा शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

मेडिकल कॉलेज में कुल मिलाकर, जून 2026 के पहले सप्ताह में शुरू होने वाला छिंदवाड़ा का मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़ा 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल जिले के स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास की दिशा को पूरी तरह बदलने वाला कदम साबित होगा। यह परियोजना आने वाले वर्षों में छिंदवाड़ा को स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी। यानि अभी जिले वासियों को मेडिकल कॉलेज की सुविधा के लिए दो माह का इंतजार करना पड़ेगा। जून माह में शुरू होने वाला सिम्स मेडिकल कॉलेज न केवल छिंदवाड़ा बल्कि पूरे छिंदवाड़ा संभाग के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत प्रस्तावित 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल जिले का सबसे बड़ा स्वास्थ्य केंद्र होगा।
एक हजार बिस्तरों की मिलेगी सुविधा
भविष्य में नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रम शुरू होने की भी संभावना है, जिससे स्थानीय युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। 1000 बिस्तरों वाले अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के संचालन से जिले में रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों और प्रशासनिक पदों पर बड़ी संख्या में नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से जुड़ी अन्य सेवाओं और व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
इनका कहना है…
सिम्स मेडिकल कॉलेज पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है। कुछ कमियां रह गई हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जा रहा है। शासन की ओर से जून माह में शुरू करने का टारगेट मिला है।
डॉ. अभय कुमार सिन्हा, डीन मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा

Next Post

गणगौर जुलूस निकला, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम

Mon Mar 23 , 2026
इंदौर: धार रोड स्थित टेकचंद धर्मशाला से गणगौर का भव्य जुलूस बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp […]

You May Like