बटलर ने इंग्लैंड की सफेद गेंद टीम की कप्तानी छोड़ी

कराची (वार्ता) चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के बाद शुक्रवार को जॉस बटलर ने इंग्लैंड की सफेद गेंद टीम की कप्तानी छोड़ दी।

बटलर ने आज अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वह कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तान के रूप में अपना आखिरी मैच खेलेंगे।

बटलर ने कहा, “मैं इंग्लैंड की कप्तानी छोड़ रहा हूं। यह मेरे लिए और टीम के लिए सही निर्णय है। उम्मीद है कि कोई और आएगा, जो ब्रेंडन मैकुलम के साथ मिलकर टीम को आगे ले जाएगा, जहां उसे होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि वह इंग्लैंड के लिए खेलना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि अपने क्रिकेट का आनंद फिर से लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “इस समय मेरा मुख्य एहसास दुख और निराशा का है। समय के साथ यह कम होगा और मैं फिर से अपने क्रिकेट का आनंद लेने लगूंगा। साथ ही मैं इस बात पर गर्व से विचार करूंगा कि अपने देश की कप्तानी करना और इससे जुड़ी सभी बाते बड़ी उपलब्धि थी।”

Next Post

हिन्दुस्तान और नेशनल यूनाइटेड की आकर्षक जीत

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) डीएसए प्रीमियर लीग में नेशनल यूनाइटेड स्पोर्ट क्लब ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय वायु सेना को 3-2 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए। आज यहाँ नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए कांटे के मुकाबले में विजेता के लिए युमनाम गोपी सिंह ने दो […]

You May Like