हिन्दुस्तान और नेशनल यूनाइटेड की आकर्षक जीत

नयी दिल्ली (वार्ता) डीएसए प्रीमियर लीग में नेशनल यूनाइटेड स्पोर्ट क्लब ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय वायु सेना को 3-2 से हरा कर पूरे अंक अर्जित किए।

आज यहाँ नेहरू स्टेडियम परिसर में खेले गए कांटे के मुकाबले में विजेता के लिए युमनाम गोपी सिंह ने दो शानदार गोल जमाए। एक गोल विल्बर्ट मेते ने किया । वहीं पराजित वायुसेना के गोल मनदीप सिंह और समुएल वंकल्पेका ने किए l दिन के दूसरे मुकाबले में हिंदुस्तान ने एक और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ तरुणसंघा को प्लेयर ऑफ द मैच के लालरोशंगा के गोल से 1-0 से हराया।

एक अन्य मुकाबले में नेशनल और हिंदुस्तान ने पिछले कुछ प्रदर्शनों को भुला कर जीत का सिलसिला बनाए रखा है। पिछले मुकाबले में हिन्दुस्तान ने पिछली विजेता गढ़वाल हीरोज पर शानदार जीत दर्ज की और आज तरुणसंघा को भी पीट कर वाह वाह लूटी। नेशनल की जीत का हीरो एक बार फिर गोपी सिंह रहे।

Next Post

अल्टीमेट टेबल टेनिस की शुरुआत 29 मई से अहमदाबाद में

Sat Mar 1 , 2025
अहमदाबाद (वार्ता) अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) के छठे संस्करण की मेजबानी अहमदाबाद करेगा। लीग के आयोजकों ने कहा कि अहमदाबाद के ईकेए एरिना में यह यूटीटी का छठा संस्करण 29 मई से 15 जून तक खेला जायेगा। भारत और विदेशी टीमों के टेबल टेनिस सितारों के शानदार मिश्रण वाली आठ […]

You May Like

Play sound