केन्द्र सरकार के नीति आयोग की तर्ज पर बिहार में भी बनेगा आयोग : सम्राट चौधरी

पटना, 04 जुलाई (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास के लिये केन्द्र सरकार के नीति आयोग की तर्ज पर बिहार में भी एक आयोग बनेगा। मुख्यमंत्री श्री चौधरी नेआज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प सभागार’ में योजना एवं विकास विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, निगरानी एवं भविष्य की कार्ययोजना को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।

बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राज्य के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास के लिये केन्द्र सरकार के नीति आयोग की तर्ज पर बिहार में भी एक आयोग बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोग राज्य के दीर्घकालिक विकास के लिए विजन तैयार करने, विभिन्न क्षेत्रों में साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा समय-समय पर नीतिगत सुझाव देने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना एवं विकास विभाग का उद्देश्य केवल योजनाओं का निर्माण नहीं बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन, सतत् मूल्यांकन तथा वास्तविक परिणामों को सुनिश्चित करना होना चाहिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जनप्रतिनिधियों की योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं पारदर्शिता के लिए विधायकों एवं विधान परिषद के सदस्यों के लिये एक समर्पित पोर्टल विकसित किया जाए, जिससे योजनाओं की जानकारी, अनुश्रवण एवं प्रगति का ऑनलाइन प्रबंधन किया जा सके। उन्होंने कहा कि कब्रिस्तान घेराबंदी योजना के अंतर्गत जो संवेदनशील स्थल हैं, उनकी सूची तैयार कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराया जाए तथा इस संबंध में नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

 

 

Next Post

सलकनपुर जाने वाले ध्यान दें: 8 जुलाई तक बंद रहेगा रोपवे, यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं

Sat Jul 4 , 2026
सलकनपुर। प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में संचालित रोपवे सेवा 8 जुलाई तक आवश्यक तकनीकी मेंटनेंस कार्य के कारण पूर्णत: बंद रहेगी. मां विजयासन रोपवे के प्रबंधक राजू श्रीवास्तव ने बताया कि रोपवे प्रणाली की सुरक्षा, तकनीकी गुणवत्ता एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निर्धारित अवधि में व्यापक मेंटनेंस कार्य […]

You May Like