
ग्वालियर। आगामी 27 जून को एक ट्रक राशन सामग्री लेकर अमरनाथ यात्रा पर रवाना होगा. अमरनाथ यात्रा सेवा समिति ग्वालियर का य़ह दूसरा भंडारा है. बालटाल पर 3 जुलाई से 9अगस्त तक भंडारा लगने जा रहा है. भंडारे का सामान लेकर ट्रक 27 जून को अचलेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजन करके रवाना होगा.
सामग्री मे तेल, घी, आटा, चावल, दाल आदि समस्त जरुरी सामान होगा. यह जानकारी अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के संरक्षक धीरज गुप्ता, अध्यक्ष होतम सिंह गुर्जर उपाध्यक्ष अंगद सिंह बघेल, सचिव राजेश सिकरवार, कोषाध्यक्ष बबलू शिवहरे, राजेश शर्मा, निहाल सिंह गुर्जर, सुनील बिरला ने दी.
