जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत एकता कॉलोनी मेंं बदमाशों ने एक ठेकेदार को गवाही नहीं देने का कहते हुए उस पर गोली चला दी, हालांकि हमले मेेंं ठेकेदार बाल-बाल बच गया गोली सिर के पास से निकल गई।
पुलिस के मुताबिक आकाश सिंह ठाकुर 30 वर्ष निवासी रांझी झंडा चौक एकता कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ठेकेदारी का काम करता है। बीती रात 11-45 बजे घर पर था तभी उसे मोटर सायकल की आवाज सुनाई दी तो बाहर निकलकर देखा, मोहल्ले के गौरव, सौरव एवं उनके दोस्त शनि, शुभम उसके घर के सामने खड़े होकर एक राय होकर उसके साथ विवाद कर कहने लगे कि तू विक्की मल्लाह के पक्ष में गवाही नहीं देना, तू हम लोगों को जानता नहीं है, कहकर उसकी हत्या करने की नियत से गौरव ने अपने कमर में खोंसी पिस्टल निकालकर उस पर गोली चलाया, वह नीचे झुक गया जिससे उसे गोली नहीं लगी उसके सिर के पास से निकल गयी, गोली की आवाज सुनकर उसकी मां एवं पत्नी व अन्य लोग आये तो चारों वहां से भाग गये।
