भदभदा-कलियासोत कैचमेंट से हटा अतिक्रमण: 6 डेयरियां और झुग्गियां हटीं

भोपाल। राजधानी के कैचमेंट क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. टीटी नगर नजूल वृत्त की एसडीएम अर्चना रावत के निर्देशन में तहसीलदार कुनाल राउत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान छह डेयरियों और तीन झुग्गियों को हटाया गया.

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदनपुरा और छावनी क्षेत्र की लगभग 11,250 वर्गफीट शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. यह कार्रवाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में की गई. बताया गया कि छावनी क्षेत्र की इस भूमि पर लंबे समय से डेयरियों का संचालन किया जा रहा था. संबंधित लोगों को पूर्व में बेदखली नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया था.

इसके अलावा भदभदा क्षेत्र के कैचमेंट एरिया से भी तीन झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अमले और पुलिस बल की मौजूदगी रही.

तहसीलदार का बयान

टीटी नगर तहसीलदार कुनाल राउत ने बताया कि कलियासोत कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के तहत डेयरियों और झुग्गियों को हटाया गया है. संबंधित लोगों को पहले ही बेदखली नोटिस जारी किए जा चुके थे.

शहर के दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में भी हटाया गया अतिक्रमण

नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी कार्रवाई की. यह अभियान नागरिकों द्वारा नगर निगम और सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण के तहत चलाया गया. प्रमुख बाजारों और सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था, जिसे हटाने के लिए निगम ने अभियान चलाया.

कार्रवाई कटारा अमलतास चौराहा, स्प्रिंग वैली, कटारा हिल्स, सागर गोल्ड फार्म कॉलोनी, अटलांटस, 11 मील, एमपी नगर जोन-2, लिंक रोड नंबर 1, 2 और 3, माता मंदिर क्षेत्र, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, रंगमहल, भारत माता चौराहा, बिलखिरिया रविशंकर मार्केट, शैतान सिंह चौराहा, कस्तूरबा नगर, हथाईखेड़ा, रायसेन रोड, अयोध्या बायपास, प्रभात चौराहा, मंडी चौराहा, अशोका गार्डन, नवीन नगर, पुष्पा नगर, हमीदिया रोड, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-6, भोपाल टॉकीज, रविंद्र भवन, आजाद मार्केट, भारत टॉकीज और डीआईजी बंगला क्षेत्र सहित कई स्थानों पर की गई.

निगम अमले ने शैतान सिंह चौराहा क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित एक चबूतरे तथा अशोका गार्डन में चार चबूतरों को हटाया. वहीं कस्तूरबा नगर क्षेत्र में एक अवैध निर्माण कार्य को भी रुकवाया गया.

 

Next Post

शिवपुरी में नकली खाद से भरा ट्रक जब्त, 376 बोरियां बरामद

Thu Jun 11 , 2026
शिवपुरी:शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में नकली खाद से भरा ट्रक मिलने से सनसनी फैल गई। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मां कैला देवी कोल्ड स्टोर परिसर से खाद से लदा एक ट्रक जब्त किया है।ट्रक से 376 बोरियां बरामद हुई हैं, जिन पर “ऑर्गेनिक सब्स्टीट्यूट डीएपी” लिखा हुआ […]

You May Like