भंडाफोड़: तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के झांसे में ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया, तीन आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। क्राइम ब्रांच ने झाड़-फूंक और तांत्रिक पूजा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुख्य आरोपी अंकित सिंह ने एक महिला को उसके माता-पिता व भाई की मृत्यु का भय दिखाकर तांत्रिक पूजा कराने का झांसा दिया और 20 लाख रुपये नकद व 20 लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवरात हड़प लिए। फरियादी की शिकायत पर थाना क्राइम ब्रांच में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की ।

उसने,अंकित सिंह को अशोका गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि जेवरात मकान मालिक सनी अवस्थी के माध्यम से बैंकों में गिरवी रखवाए थे। सनी को भी गिरफ्तार कर उससे जेवरात की रसीदें, बैग में रखे जेवर और IDFC फर्स्ट बैंक व IIFL गोल्ड लोन बैंक से गिरवी जेवर बरामद किए गए। अंकित के मामा मोहित सिंह को गुजरात से गिरफ्तार कर 9 लाख रुपये की नगदी भी जब्त की गई। आरोपी अंकित का भाई आसू सिंह और रूम पार्टनर लक्की पांडे फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Next Post

ट्रैक्टर नाले में बह गया, चार युवकों को बचाया

Sun Jun 22 , 2025
शिवपुरी। ग्राम कुंवरपुर में लगातार हो रही बारिश से गांव का नाला उफान पर आ गया। जिसमें एक ट्रैक्टर सहित चार युवक बह गए। ट्रैक्टर पूरी तरह से जलमग्न हो गया और युवक पानी में बह गए। हालांकि इन चारों युवकों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। […]

You May Like