शिवपुरी में नकली खाद से भरा ट्रक जब्त, 376 बोरियां बरामद

शिवपुरी:शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में नकली खाद से भरा ट्रक मिलने से सनसनी फैल गई। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मां कैला देवी कोल्ड स्टोर परिसर से खाद से लदा एक ट्रक जब्त किया है।ट्रक से 376 बोरियां बरामद हुई हैं, जिन पर “ऑर्गेनिक सब्स्टीट्यूट डीएपी” लिखा हुआ मिला। कार्रवाई के दौरान चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया, जबकि हेल्पर को टीम ने हिरासत में ले लिया। खाद की गुणवत्ता और दस्तावेजों की वैधता को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। मुखबिर की सूचना पर एसडीएम अनूप श्रीवास्तव और तहसीलदार प्रदीप भार्गव के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कोल्ड स्टोर परिसर में छापा मारा।

टीम को देखते ही चालक मौके से भाग निकला। पूछताछ में हेल्पर ने बताया कि ट्रक झाबुआ जिले के मेघनगर से लोड होकर आया था।जांच के दौरान ट्रक में खाद की बोरियां अस्त-व्यस्त हालत में रखी मिलीं। गिनती में कुल 376 बोरियां निकलीं। अधिकारियों का मानना है कि ट्रक का आधा हिस्सा खाली था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि कुछ माल रास्ते में या कोलारस पहुंचने से पहले कहीं और उतारा गया होगा। कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर खाद के नमूने भी एकत्र किए हैं।

बरामद बोरियों पर “ऑर्गेनिक सब्स्टीट्यूट डीएपी” अंकित है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार डीएपी की कमी के बीच वैकल्पिक नामों से मिलावटी या घटिया खाद बेचने के मामले बढ़ रहे हैं। आशंका है कि जब्त खाद में मिट्टी या निम्न गुणवत्ता के रसायनों की मिलावट हो सकती है। नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य स्तरीय प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही खाद की वास्तविक गुणवत्ता स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का शंखनाद, शकीरा और बर्ना बॉय की परफॉरमेंस के साथ आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया

Thu Jun 11 , 2026
फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होगा। 48 टीमें और 1248 खिलाड़ी 104 मैचों में हिस्सा लेंगे। मेसी, रोनाल्डो, नेमार और एमबापे जैसे दिग्गजों पर दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी। इस साल फीफा विश्व कप 2026 गुरुवार रात से शुरू होने जा रहा है। फुटबॉल का ये […]

You May Like