नई दिल्ली। प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति को लेकर CJP के नेता आशुतोष रांका वकील के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों से प्रदर्शन की तारीख, स्थान और अनुमति से जुड़ी प्रक्रिया पर बातचीत की जाएगी।
CJP कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करना चाहता है। पुलिस के साथ चर्चा के बाद प्रदर्शन को लेकर संगठन की आगे की रणनीति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
