सीहोर। शासकीय विद्यालय निपानिया कलां के छात्र पियुष गौर ने मोगली उत्सव के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय प्रश्नमंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालयका नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि पर प्राचार्य वर्षा नाईक, खेल शिक्षिका जीपी वर्मा, भारत सिंह गौर, नीरजा तोमर, संजय जैन, जितेन्द्र जोशी, मीना तिवारी, दिनेश परमार, रेखा सूर्यवंशी, राजमल वर्मा, ओपी चौधरी आदि ने छात्र को बधाई दी.
मोगली उत्सव प्रश्नमंच प्रतियोगिता में पीयूष रहे प्रथम
