आप में माता का अंश, तभी गरबा से कर रहे साधना

सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव में आवासीय खेलकूद मैदान पर कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सामूहिक गरबा प्रस्तुति दे रही तीन हजार पांच सौ से अधिक बालिकाओं महिलाओं को संबोधित किया.

गरबा महोत्सव मंच पर समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, निलेश राय, समाजसेवी श्रीमती अरुणा राय, राजकुमार रिंकू जायसवाल, रांझा राय, राज राय सहित समस्त राय परिवार के सदस्यों ने पं. प्रदीप मिश्रा का सम्मान किया.

पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि प्रदेश का सबसे बड़ा सामूहिक गरबा महोत्सव सीहोर में मनाया जा रहा है. इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं को गरबा प्रशिक्षण लेने और प्रस्तुति देने के लिए तैयार करना बड़ी बात है. प. मिश्रा ने कहा कि आप सभी बालिकाओं और माता बहनों के अंदर माता भवानी दुर्गा की शक्ति का संचार हो रहा है इस मां की शक्ति से आप सभी यहां पर गरबा करने पहुंच रही हैं. माता रानी जगदंबा के प्रेम स्नेह और आशीर्वाद आपको दिलाने के लिए विधायक सुदेश राय और समाजसेवी अरुणा सेतु का कार्य कर रहे हैं. कार्यक्रम को अखिलेश राय ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा कि यह सब माता रानी जगदंबा कृपा से हो रहा है.

 

 

Next Post

मुख्य नगर पालिका अधिकारी कोठी निलंबित

Tue Oct 13 , 2026
सतना: लोकायुक्त रीवा द्वारा भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकरी, नगर परिषद गुढ़ जिला रीवा को रंगे हाथ पकड़ा था. जिसके चलते उन्हें स्थानांतरित कर सतना भेज दिया गया और नई व्यवस्था के तहत नगर परिषद कोठी का मुख्य नगर पालिका अधिकारी बना दिया […]

You May Like

Play sound