बार बार कॉल लगाने के बावजूद नहीं आई एंबुलेंस, चिकित्सालय के गेट पर पहुंचते ही आटो में हुआ प्रसव

सतना।108 अथवा जननी एंबुलेंस के लिए राज्य शासन द्वारा हर वर्ष करोड़ों रुपए का भारी-भरकम बजट आवंटित किया जाता है. लेकिन स्थानीय स्तर पर एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति क्या है इसकी तस्दीक कभी अवैध वसूली करने, तो कभी फर्जी बुकिंग के नाम पर कहीं और पहुंच जाने या फिर समय रहते हितग्राही तक नहीं पहुंच पाने के जरिए की जा सकती है. कुछ ऐसा ही मामला गुरुवार को भी सामने आया जब बार बार कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची और आटो के जरिए अस्पताल लाने के दौरान गेट पर पहुंचते-पहुंचते महिला को प्रसव हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से लगभग 51 किमी दूर रामपुर बघेलान के लेदरा बिहरा गांव की निवासी कोमल साकेत पति अजय साकेत को गुरुवार की सुबह से प्रसव पीड़ा शुरु हो गई. समय बीतने पर प्रसव पीड़ भी बढऩे लगी. लिहाजा स्थिति को भांपते हुए पति अजय साकेत द्वारा 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया. उस दौरान यह जानकारी दी गई कि फिलहाल सभी एंबुलेंस व्यस्त हैं. यह सुनकर कुछ देर इंतजार करने के बाद अजय ने फिर से कॉल किया. लेकिन हर बार कॉल किए जाने पर यही जानकारी मिलती रही कि कहीं कोई एंबुलेंस खाली नहीं है. इंतजार लंबा होता देख अजय ने फौरन अपने गांव से एक आटो को बुक किया. आटो में प्रसव पीडि़ता पत्नी कोमल और अपनी मां श्रीमती मुन्नीबाई साकेत को बैठाकर वह लगभग 50 किमी दूर स्थित जिला चिकित्सालय के लिए निकल पड़ा. बताया गया कि दोपहर के 3 बजे जैसे ही आटो जिला चिकित्सालय के गेट पर पहुंचा वैसे ही महिला ने आटो में ही बच्चे को जन्म दे दिया.    जच्चा-बच्चा का उपचार जारीआटो में महिला के प्रसव हो जाने की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हडक़ंप मच गया. आनन-फानन में स्टॉफ बाहर आया और किसी तरह संभालते हुए जच्चा-बच्चा को वार्ड में ले जाया गया. जहां पर भर्ती कर दोनों का उपचार शुरु किया गया. कुछ देर उपचार जारी रहने के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की हालत में सुधार आना बताया गया. इस घटना से आक्रोशित परिजनों का कहना था कि एंबुलेंस चालकों को जहां पर जाने में कोई लाभ नजर नहीं आता है, वहां पर नहीं पहुंचने के लिए व्यस्तता का बहाना गढ़ लिया जाता है. इस मामले में स्थानीय कंट्रोल रुम के लोगों की भी मिलीभगत होती.

Next Post

कान्स 2026 में जलवा बिखेरने रवाना हुईं अदिति राव हैदरी, एयरपोर्ट लुक पर फिदा हुए फैंस

Fri May 15 , 2026
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेने रवाना हुईं अदिति राव हैदरी का एयरपोर्ट लुक वायरल हो गया। पति सिद्धार्थ ने उन्हें गोल्डन गर्ल कहकर प्यार लुटाया। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में इस बार बॉलीवुड सितारों का खास जलवा देखने को मिल रहा […]

You May Like