ग्वालियर: एसएसपी धर्मवीर सिंह ने शहर के स्पा सेंटर में चल रहे अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने ग्वालियर पुलिस की एक टीम तैयार की है। उक्त टीम में डीएसपी शिखा सोनी महिला सुरक्षा शाखा, थाना प्रभारी अजाक अनीता गुर्जर, महिला थाना प्रभारी रश्मि भदौरिया, उप निरीक्षक स्वीटी राजावत, उन्नति उपाध्याय, एएसआई लोकेंद्र शर्मा, आरक्षक प्रिया तोमर, रजनी भदौरिया, जीतू, आरक्षक राजदीप को सम्मिलित किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा स्पा सेंटरो के संचालकों को रजिस्टरों को ठीक प्रकार से संधारित करने, व्यवस्थित रखने, सीसीटीवी कैमरे होने तथा किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को संचालित न करने के संबंध में चेतावनी एवं समझाइए दी गई। भविष्य में भी उक्त टीम द्वारा सभी स्पा सेंटर, मसाज पार्लर, होटल आदि की चेकिंग जारी रहेगी तथा अनैतिक गतिविधियों के पाए जाने पर पुलिस कार्यवाही की जाएगी।
