भोपाल: रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी सलमान की कोर्ट में पेशी अस्पताल में ही की गई। शॉर्ट एनकाउंटर में घायल होने के बाद आरोपी का उपचार हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।
मजिस्ट्रेट स्वयं अस्पताल पहुंचे और आरोपी को आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के बाद 11 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आवश्यकता पड़ने पर उसे बीच में पूछताछ के लिए अपने रिमांड पर भी ले सकती है। संभावना है कि सोमवार को सलमान को जेल स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
