पुणे और दानापुर के मध्य चलेगी ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन

भोपाल, 26 मई (वार्ता) गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01417/01418 पुणे–दानापुर–पुणे ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन दो-दो ट्रिप चलाई जा रही है। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर अपने गंतव्य तक जाएगी।
भोपाल रेल मंडल के सूत्रों ने बताया कि गाड़ी संख्या 01417 पुणे–दानापुर विशेष ट्रेन 28 मई एवं 01 जून को पुणे स्टेशन से रात 19:55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए दोपहर 12:05 बजे इटारसी स्टेशन तथा अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद तीसरे दिन सुबह 07:30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसीतरह गाड़ी संख्या 01418 दानापुर–पुणे विशेष ट्रेन 30 मई एवं 03 जून को सुबह 08:30 बजे दानापुर स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए रात 01:50 बजे इटारसी स्टेशन तथा अन्य स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन शाम 17:35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी।
यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में पुणे जं., दौंड चॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड जं., भुसावल जं., खंडवा, इटारसी जं., जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा जं. और दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Next Post

मेडीकल स्टोर की संचालिका पर गोली चलाने वाला एक बदमाश गिरफ्तार

Mon May 26 , 2025
भिण्ड, 26 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के भिण्ड शहर के अटेर रोड पर मेडिकल स्टोर की संचालिका पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भिण्ड शहर कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ने आज यहां बताया कि 18 मई को पारसनाथ मेडिकल स्टोर […]

You May Like

मनोरंजन