
नर्मदापुरम।अंतर संभागीय एम एम जगदाले ट्रॉफी 2025- 26 अंडर -15 बालक वर्ग में तीसरे दौर के मुकाबले शुरू हो गए हैं जिसकी मेजबानी नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन को दी गई है। जिसमें आज नर्मदापुरम संभाग और उज्जैन संभाग के मध्य मैच नर्मदापुरम के एमपीसीए ग्राउंड पर शुरू हुआ। नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्थ दीक्षित 43 रन और सूर्यांश चौहान 26 रन की बदौलत 164 रन बनाकर ऑल आउट हुई। उज्जैन की ओर से गेंदबाज रेहान खान ने 4 विकेट एवं वैदितया राज ने 3 विकेट लिए। फिलहाल उज्जैन संभाग ने दिन के निर्धारित ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन बना लिए है नर्मदापुरम के आयुष संतोरे और सूर्यांश चौहान को एक एक सफलता प्राप्त हुई है मैच में एमपीसीए के सिलेक्टर अंकित श्रीवास्तव,आब्जर्वर संजीव सक्सेना,अंपायर आशीष मिश्रा और महिला अंपायर शुभदा भोंसले एवं स्कोरर सचिन तिवारी रहे। प्रतियोगिता के शुभारभ अवसर पर एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी के सदस्य अनुराग मिश्रा, राजेश चौरे, योगेश परसाईं, मनोहर बिल्थरिया, सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन संजय नाफदे,दिलीप नामदेव,राजेश तिवारी, नितेश राजपूत,सुनील शर्मा,चेतन राजपूत, शफीक खान नर्मदापुरम और उज्जैन क्रिकेट टीम कोच, मैनेजर सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहे।
