
सीधी। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे अभियान “प्रहार 2.0” के तहत पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित कोडिन फास्फेट युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण एवं बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली सिरप जप्त की है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिनौता में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे अवैध रूप से कोडिन फास्फेट युक्त कफ सिरप बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर सूचना की तस्दीक की गई, जहाँ संदेही के घर के पीछे एक बोरी से ओहमेरेक्स-टी कफ सिरप की कुल 200 शीशी ,प्रत्येक 100 एमएल, अनुमानित कीमत 60 हजार बरामद की गई। संदेही ने अपना नाम जागीर खान पिता मोहम्मद असगर उम्र 21 वर्ष बताया। बरामद नशीली कफ सिरप को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
