पनागर-सिहोरा में सूने घरों से लाखों का माल ले गए चोर

जबलपुर। सिहोरा एवं पनागर थाना क्षेत्र में सूने घरों के चोरों ने तालो तोडक़र सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

सिहोरा पुलिस के मुताबिक दीपचंद बर्मन 86 वर्ष निवासी वार्ड न.02 ज्वालामुखी सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह उमारिया पान जिला कटनी में सोसायटी में प्राईवेट कार्य करता है। सोसायटी उमारिया पान कार्य करने के लिये चला गया था, बेटा शरद चंद एवं बहू सरला बर्मन भी दोपहर 2 बजे दोपहर रांझी जबलपुर रिश्तेदार के यहां घर पर ताला बंद करके चले गये थे। जब रात में वापिस लौटे तो घर का ताला टूटा था। जेवरात, नगदी गायब थे। इसी प्रकार पनागर थाने में संदीप शर्मा 35 वर्ष निवासी ग्राम कंदराखेड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। 3 अक्टूबर को उसकी मां कल्पना शर्मा पिता केशव प्रसाद शर्मा, पत्नी अनामिका शर्मा एवं भाई दीपक शर्मा सभी ग्राम मोहनिया गये थे शाम लगभग 7-15 बजे वह घर में ताला लगाकर पनागर आया था, रात लगभग 11 बजे अपने घर वापस आया देखा घर में लगा ताला टूटा था अंदर जाकर देखा आलमारी मे लगा लॉकर टूटा था, जिसमें रखे सोने चांदी के जेवर एंव मंदिर का छत्र तथा नगदी रूपये नहीं थे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

Next Post

एटली ने जवान की शूटिंग के दौरान बताया था कि शाहरुख़ ख़ान को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार

Sun Oct 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भाारतीय फिल्म निर्देशक एटली ने फिल्म जवान की शूटिंग के दौरान ही बता दिया था कि शाहरुख़ ख़ान को इस फिल्म के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। वर्ष 2023 में प्रदर्शित एटली के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म जवान के लिये शाहरूख खान को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ […]

You May Like