ओंकारेश्वर में फिर शुरू हुई विश्रामालय की सुविधा

ओंकारेश्वर। कोविड के समय से बंद पड़ा विश्रामालय फिर शुरू कर दिया गया है। ज्योतिर्लिंग मंदिर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओर एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि विश्रामालय भवन में सुसज्जित पलंग, कुलर, फॉल सीलिंग, विद्युत व्यवस्था, अटैच टॉयलेट सहित संस्थान के सेवादार इत्यादि इंतजाम किए गए है।

प्रजापति ने बताया कि कोविड के समय से ओंकार प्रसादालय स्थित यह भवन अधूरा पड़ा था । जिसे आम भक्तों के लिए एक सामान्य शुल्क पर सुविधाजनक रूप से तीर्थयात्रियों के लिए शुरू किया गया है।

जिसकी शुरुआत आज सोमवार से की गई है ।

मंदिर संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसडीएम प्रजापति ने

बताया दूर-दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं जिसमें से कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अधिक शुल्क रात्रि विश्राम या कुछ घंटे रुकने हेतु चुकाने में असमर्थ होते हैं । उन्हीं की सुविधा के लिए यह व्यवस्था जरूरतमंद लोगों के लिए भी की गई है।

इसका सभी तीर्थयात्री लाभ ले सकते हैं।

₹100/- रुपए में रात्रि विश्राम ओर ₹50/- रुपए में 4 घंटे में यहां रुक सकेंगे।

Next Post

ओंकारजी महाराज ने किया नगर भ्रमण 

Mon May 19 , 2025
ओंकारेश्वर। सोमवार को ज्योतिर्लिंग ओंकारजी महाराज पालकी में सवार होकर ढोल धमाकों के साथ अपराह्न 4 बजे मंदिर से नगर भ्रमण के लिए निकले । कोटितीर्थ घाट पर विद्वान पंडितो द्वारा पंचामृत एवं पवित्र नर्मदा जल से षोडशोपचार पूजन संपन्न करवाया महाआरती के बाद पुण्यशलिला नर्मदा में नौका बिहार करवाया […]

You May Like