नई दिल्ली: मंगलवार के विरोध प्रदर्शन के बाद बुधवार को कांग्रेस और INDIA गठबंधन के सांसद एक बार फिर सड़क पर उतरे हैं। खरगे के साथ लंच बैठक के बाद सांसद बस से जंतर-मंतर की ओर आगे बढ़ रहे हैं, जहां विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।
विपक्षी सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी विपक्षी नेताओं ने संसद से चुनाव आयोग तक मार्च की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास उन्हें रोक दिया था।
इसी मामले में आकाशवाणी भवन परिसर में धरने को लेकर दर्ज FIR पर राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ 45 FIR दर्ज हैं और उनका लक्ष्य 100 FIR का है। राहुल गांधी ने कहा, “हर FIR मेरे लिए एक मेडल है।”
