जबलपुर: ट्रेडिंग कंपनी के मालिक ने मुनाफे का लालच देकर चार लोगों को 4 लाख 65 हजार की चपत लगा दी।पुलिस ने बताया कि सतेन्द्र पटेल 36 वर्ष निवासी पिपरिया बनिखेड़ा माढ़ोताल ने लिखित शिकायत की कि वह खेती किसानी करता है 1 वर्ष पहले उसके परिचित के मोह. आयूब निवासी भूमि विकास कालोनी संजीवनी हास्पिटल गोहलपुर के माध्यम से ट्रेडिंग की जानकारी प्राप्त हुयी कि न्यूवे ट्रेडिंग कम्पनी के माध्यम से पैसे लगाने पर 12 प्रतिशत प्रोफिट मूल रकम में जमा की हुई राशि पर प्रतिमाह मिलता है.
फिर उसने न्यूवे कम्पनी में 5 हजार रूपये इनवेस्ट किया तो उसे प्रोफिट मिला, उसने सी.एम.डी कम्पनी के मालिक कोशिक सरकार (खुर्सीद खान) के मोबाइल पर बात की तो सीएमडी ने बताया कि जितना आप जमा करोंगे उसका 12 प्रतिशत प्रत्येक माह मिलेगा वह उनकी बातों में आकर तीन महिनों में अपनी यूपीआईडी से कम्पनी एकाउण्ट नम्बर पर उसके द्वारा 3 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिये गये इसके बाद मई 2025 को कम्पनी का एकाउण्ट फ्रीज हो गया.
इसके बाद उसे प्रोफिट नहीं हुआ इसी तरह उसके दोस्त मोह. आयूब के 5 हजार रूपये जियोद्दीन अंसारी के 10 हजार रूपये, अली असगर के 1 लाख 50 हजार रूपये कम्पनी के अकाउण्ट मे डाले गये हैं जिनका भी प्रोफिट नहीं हुआ है हमारे द्वारा सीएमडी कम्पनी के मालिक कौशिक सरकार (खुर्सीद खान) से बात की गई जो एकाउण्ट फ्रीज होने की बात कहकर पैसे देने से टालमटोल कर रहा है। शिकायत पर कम्पनी के सीएमडी के मालिक कौशिक सरकार (खुर्सीद खान) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं
