अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

अनूपपुर। चचाई थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। विवेकनगर मुख्य मार्ग पर बंद माइंस के पास बाइक सवार 22 वर्षीय विवेक राज क्षत्रिय की बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Next Post

विकसित भारत के संकल्प से विकास यात्रा को नई दिशा

Wed Oct 7 , 2026
बैतूल। सेवा संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को लेकर स्थानीय स्तर पर प्रतिक्रिया सामने आई। वक्ता ने प्रधानमंत्री के संबोधन की सराहना करते हुए कहा कि देश को 21वीं सदी में आगे ले जाने और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को […]

You May Like