संपत्ति कर जमा करने पर मिलेगी 6 प्रतिशत की छूट

सतना। नगर पालिक निगम सतना ने शहर के समस्त संपत्ति करदाताओं से 30 सितंबर 2026 तक संपत्ति कर एवं अन्य संलग्न करों की राशि जमा कर 6 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील की है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संपत्ति कर स्व-निर्धारण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जनसंपर्क अधिकारी ननि धीरज कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा समय पर कर भुगतान करने वाले करदाताओं को चरणबद्ध छूट का लाभ दिया जा रहा है। 30 सितंबर 2026 तक कर जमा करने पर 6 प्रतिशत तथा अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक भुगतान करने पर 4 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। वहीं जनवरी से मार्च 2027 तक कर जमा करने पर किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी और न ही अधिभार देय होगा। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद बकाया कर राशि पर 15 प्रतिशत अधिभार देय होगा।

निगमायुक्त ने की अपील

आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शहर के सभी संपत्ति करदाताओं से अपील की है कि वे कर भुगतान के लिए अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करें और 30 सितंबर तक संपत्ति कर एवं अन्य संलग्न कर जमा कर 6 प्रतिशत की अधिकतम छूट का लाभ उठाएं।

Next Post

विंध्य की लाइफ लाइन हावड़ा-मुम्बई ट्रेक होगी फोर लेन

Thu Sep 10 , 2026
सतना, जिले में भारतीय रेल नेटवर्क को अत्याधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने देश के सात सबसे व्यस्त रेल कॉरिडोर को फोर-लेन यानी चार रेलवे ट्रैक में तब्दील करने की ऐतिहासिक मंजूरी दे दी है. इस महापरियोजना में विंध्य क्षेत्र […]

You May Like