शिवपुरी के दुर्गा संगठन को राष्ट्रीय सम्मान, 5 साल में 3 करोड़ बचाए

शिवपुरी: 5 साल में 3 करोड रुपए की निधि बचाकर 64 लाख का शुद्ध मुनाफा कमाने वाले दुर्गा सामुदायिक संगठन को दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर मंच से अपनी बात रखते हुए समूह की उपाध्यक्ष रजनी राजा बुंदेला निवासी खनियांधाना ने कहा कि आत्मनिर्भर संकुल के अंतर्गत सीएलएफ दुर्गा संगठन की पदाधिकारी ने 2011 में यह संगठन बनाया और वर्तमान में इसमें 4029 महिलाएं कार्यरत है.

इन महिला संगठनों द्वारा विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बनाने के साथ-साथ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया गया और रासायनिक तत्वों से मुक्ति मिले, इस दिशा में जैविक खेती का उत्पादन लेकर बाजार में लोगों को उपलब्ध कराया। साथ ही तेल बनाने के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कामों में भागीदारी की जिसकी वजह से आज यह संगठन न केवल गांव में लोगों को रोजगार देने वाला संगठन बन गया है।

वरन इस समूह की 1224 लखपति दीदी भी हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जहां महिला संगठन पदाधिकारी की सराहना की, वहीं अपना अनुभव सुनाते हुए रजनी राजा बुंदेला ने कहा कि बहुत छोटे स्तर सेउसने समूह की शुरुआत की थी। और अब वह गांव में घरेलू हिंसा निवारण करने के साथ-साथ कई काम कर रही है। जो अन्य महिलाओं के लिए आदर्श हैं। इसीलिए उन्हें देश के पहले सामुदायिक संगठन पुरस्कार के लिए चुना गया।

Next Post

RCB का खिलाड़ी बना इंग्लैंड का कप्तान, 136 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sat Aug 16 , 2025
जैकब बेथेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, इंग्लैंड की टीम की कमान संभालने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान बने। लंदन, 16 अगस्त (वार्ता): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने क्रिकेट जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। बेथेल इंग्लैंड की टीम की कमान संभालने वाले […]

You May Like