चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित

दमोह। ड्यूटी के दौरान मानवता की रक्षा हेतु बीते दिनों ट्रेन दुर्घटना में अपना एक हाथ गंवाने वाले उत्कृष्ट वीरता के प्रतीक बांदकपुर चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र मिश्रा को छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा शासकीय पीजी कॉलेज सभागार दमोह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया, वरिष्ठ साहित्यकार नरेंद्र दुबे, वरिष्ठ शिक्षाविद साहित्यकार आनंद कुसमरिया,जिपं उपाध्यक्ष डॉ मंजू कटारे, जपं अध्यक्ष प्रीति राजू कमल ठाकुर, जपं सदस्य संगीता श्रीधर,कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रशस्ति पत्र,शाल और श्रीफल से सम्मानित किया गया. साथ ही मांग की गई कि मिश्रा को शीघ्र आउट ऑफ टर्न प्रमोशन व शासन द्वारा श उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया जाए. राजेंद्र मिश्रा ने निश्चित रूप से अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया है अपनी ड्यूटी के दौरान मानवता की सेवा हेतु एक सशक्त उदाहरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया है. उनका सम्मान करना हमारी संस्था और संपूर्ण समाज का गौरव है मैं शासन से आग्रह करता हूं कि श्री मिश्रा को शीघ्र ही आउट ऑफ टर्न प्रमोशन और प्रशासनिक सम्मान प्रदान किया जाए.उनके द्वारा कहा गया ऐसे पुलिस में बहुत कम लोग,इनको आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर जल्द से जल्द उपनिरीक्षक बनाया जाए.

Next Post

एनसीएल कर्मी की पत्नी फांसी के फंदे पर झूली

Tue Mar 31 , 2026
सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी के एनसीएल कॉलोनी सेक्टर नम्बर-2 जयंत के एक एनसीएल कर्मी की पत्नी बीती शाम अज्ञात कारणों से कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का पति परियोजना में ड्यूटी करने गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हितराज मीणा एनसीएल कर्मी बीते […]

You May Like