
सिंगरौली। जयंत पुलिस चौकी के एनसीएल कॉलोनी सेक्टर नम्बर-2 जयंत के एक एनसीएल कर्मी की पत्नी बीती शाम अज्ञात कारणों से कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतिका का पति परियोजना में ड्यूटी करने गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हितराज मीणा एनसीएल कर्मी बीते दिन रविवार की शाम एनसीएल परियोजना जयंत में ड्यूटी करने गया था। एनसीएल कर्मी जयंत सेक्टर नम्बर 2, एम 223 में निवास रत है। करीब 6:30 बजे उसकी पत्नी मीनाक्षी मीणा उम्र 26 वर्ष अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर झूल गई। यह घटना उसी के कमरे की है। घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम करते हुये मामले की जांच कर रही है।
