भोपाल में संघ का समन्वय मंथन, शताब्दी वर्ष की रणनीति पर होगा व्यापक विचार-विमर्श

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत द्वारा आगामी 4 और 5 अप्रैल को राजधानी भोपाल में दो दिवसीय समन्वय वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। यह महत्वपूर्ण आयोजन शारदा विहार आवासीय विद्यालय में होगा, जिसमें प्रांत स्तर के संगठनात्मक ढांचे से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी और चयनित कार्यकर्ता भाग लेंगे।

इस वर्ग की खासियत यह है कि इसमें संघ के विभिन्न आनुषांगिक संगठनों के प्रांत स्तरीय पदाधिकारी भी एक मंच पर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती, संस्कार भारती सहित कई प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधियों की सहभागिता प्रस्तावित है। इससे संगठनात्मक समन्वय को और अधिक मजबूती देने की दिशा में ठोस चर्चा होने की संभावना है।

दो दिवसीय इस वर्ग में संघ की कार्यपद्धति को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ पंच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा, उनकी क्रियान्वयन रणनीति और विभिन्न संगठनों की भूमिका को लेकर भी स्पष्ट दिशा तय की जाएगी।

वर्ग के दौरान यह भी विचार किया जाएगा कि संघ के सभी आनुषांगिक संगठन आपसी समन्वय के साथ किस प्रकार शताब्दी वर्ष के लक्ष्यों को साकार कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए शारीरिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन की पारंपरिक कार्यशैली को मजबूती मिले।

सूत्रों के अनुसार, वर्ग के उद्घाटन और समापन सत्र में संघ के अखिल भारतीय स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति भी संभव है, जिससे इस आयोजन का महत्व और बढ़ जाता है।

Next Post

जल गंगा संवर्धन अभियान: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए गैरतगंज बस स्टैंड पर शुरू हुई प्याऊ

Tue Mar 31 , 2026
गैरतगंज। जल ही जीवन का आधार है ओर इसके संरक्षण व जनहित के उद्देश्य से चलाये जा रहे जल गंगा संबर्धन अभियान के अंतर्गत आज नगर के बस स्टैंड पर सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रभु राम चोधरी जी द्वारा किया गया डाॅ चोधरी […]

You May Like