होटल के कमरे में मिली युवक-युवती की लाश, प्रेम प्रसंग की आशंका

रीवा। शहर के समान थाना क्षेत्र में स्थित होटल अंपायर के कमरे में युवक और युवती की लाश मिली है. घटना की खबर लगते ही परिजन और पुलिस होटल पहुंचे और वहां से दोनों के शव को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया.

बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे, जो एक दिन पूर्व अपने-अपने घर से निकलने के बाद गायब हो गए और आज दूसरे दिन रीवा शहर के ही बाईपास में स्थित होटल अंपायर के कमरे में उनकी लाश पाई गई. फिलहाल पुलिस द्वारा अब परिजनों से घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं युवक और युवती के मौत के कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. मृत हालत में मिले युवक की पहचान सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र ग्राम बेला निवासी रवि साकेत उम्र 25 वर्ष और युवती की पहचान काजल साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बेला के रूप में की गई है. वहीं यह पूरा मामला युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. घटना के संबंध में युवती के चचेरे भाई प्रमोद साकेत ने बताया है कि युवक और युवती एक ही गांव के रहने वाले थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे. बताया गया की एक दिन पूर्व युवती घर से शॉपिंग पर जाने की बात कहकर निकली थी, जिसके बात से वह वापस घर नहीं लौटी. वही युवती की पता तलाश करने पर पता चला कि युवती के साथ गांव का ही रहने वाला रवि साकेत भी गायब है. फिलहाल परिजन युवक और युवती की तलाश कर ही रहे थे तभी आज दूसरे दिन गांव के ही एक युवक ने उनके मौत की सूचना दी, जिसके बाद परिजन रीवा में स्थित अंपायर होटल पहुंचे और सूचना पुलिस को दी. फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले को की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

भीषण गर्मी के चलते कक्षा एक से पांचवी तक अवकाश घोषित

Thu Apr 23 , 2026
रीवा। आसमान से इस समय आग बरस रही है अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी और गर्म हवाओ ने जन जीवन प्रभावित किया है. बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने कक्षा 1 से लेकर 5 वीं तक के विद्यार्थियों के लिये 24 अप्रैल से 30 […]

You May Like