खाद्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया पौधरोपण

सीहोर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पचामा स्थित तिलहन संघ के गोदाम परिसर में पौधरोपण किया गया. इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया. पौधरोपण कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने नागरिकों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की. इस अवसर पर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल व अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

 

Next Post

पुस्तक से नौनिहालों की शुरुआती शिक्षा को मिलेगी उड़ान

Fri Jul 10 , 2026
सीहोर। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को उड़ान नामक शिक्षण पुस्तक का वितरण किया गया. वार्ड 25 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 90 में उड़ान पुस्तक और खिलौनों का वितरण किया. यह बुक आयुषी स्वामी ने अपने स्वर्गीय पिता और जिले के खेल […]

You May Like