
जबलपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं एवं उसमें होने वाली मृत्यु दर में कमी लाये जाने 8 से 22 सितंबर 25 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी के निर्देशन में शुक्रवार को गढ़ा यातायात डीएसपी बैजनाथ प्रजापति की उपस्थिति में भारतीय मानव अधिकार सहकारी ट्रस्ट समिति के साथ ट्रैफिक पुलिस घमापुर द्वारा हेलमेट की ड्राइव माल गोदाम चौक पर चलाई गई। जिसमें हेलमेट लगाकर दो पहिया वाहन चालकों का सम्मान एवं बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालकों को समझाइश के साथ-साथ होने वाली दुर्घटना, हेलमेट पहनने के फायदे एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सूबेदार रोशनी केशरवानी सहित यातयात पुलिस एवं भारतीय मानव अधिकार सहकारी ट्रस्ट समिति के सदस्य उपस्थित थे।
