श्री निजानंद आश्रम, श्री कृष्ण प्रणामी धाम, राजनगर एक्सटेंशन में भक्तों द्वारा वार्षिकोत्सव संपन्न

…..राकेश जाखेटिया , दिल्ली

दिल्ली एनसीआर क्षेत्र राजनगर  एक्सटेंशन गाजियाबाद में  संचालित ‘प्रणामी’ आश्रम के भक्तों  द्वारा भक्ति भाव से वार्षिक उत्सव मनाया गया ।

शेरपुर से सचिव श्री राजकुमार पालीवाल श्री श्री कृष्ण दास महाराज  आदि अनेको साधु संतो एवम् गुरुओं का आगमन हुआ ।

इस महोत्सव हेतू  श्री 5 नवतनपुरी धाम जामनगर से जगतगुरु आचार्य श्री श्री 108  कृष्णमणि  महाराज , श्री 5  पद्मावती पुरीधाम पन्ना जी से  पुजारी एवं समस्त  न्यासीगण , बाबा दयाराम धाम करनाल से जगत राज जी महाराज आदि अनेकों संतों का आशीर्वाद  एवम शुभकामनाऐ प्राप्त हुई ।

यह उत्सव तीन दिन चला जिसमें मंगल आरती से लेकर संध्या सत्संग एवं सद्गुरुओं द्वारा  प्रवचन की व्यवस्था की गई । इसमें  हजारों भक्तों ने धर्म लाभ लिया । सभी उपस्थित भक्तों के लिए भक्तों के द्वारा स्वादिष्ट जलपान से लेकर रात्रि भोज की व्यवस्था की गई । दूर से आए भक्तों एवं आदरणीय गुरुजनों हेतु निवास की भी व्यवस्था की गई ।

वार्षिक उत्सव का आयोजन सिद्ध पुरुष बालयोगी सुदीप चंद्र जी महाराज के संरक्षण में श्री निजानंद आश्रम श्री कृष्ण प्रणामी धाम  राजनगर एक्स गाजियाबाद  मे  किया गया।

‘निजानंद’ आंतरिक आनंद पर आधारित यह संप्रदाय आत्म-जागरूकता और भक्ति में विश्वास रखता है। यह सभी धर्मों की एकता का समर्थन करता है और सभी मनुष्यों को मित्र मानता है। एक-दूसरे को “प्रणाम” कहकर अभिवादन करते हैं। वे पूर्णतया शाकाहारी भोजन का पालन करते हैं और नशीले पदार्थों से परहेज करते हैं।

जिनमें सर्वोच्च भगवान के प्रति पूर्ण प्रेम, गुरु को पहचानना और सभी धर्मों का सम्मान करना शामिल है।

अधिकांश भक्त प्रवचन , गीत- संगीत एवम् नृत्य का आनंद लेते हुए दिखाई दिए । उपस्थित जनमानस ने सुंदर एवं व्यवस्थित व्यवस्था का सभी ने आभार व्यक्त किया ।

भक्ति भक्ति एवं निस्वार्थ  भाव से  व्यवस्था को देख रहे  श्री सुनील माहेश्वरी, संजय शर्मा, योगेश त्यागी , राजकुमार आदि अनेकों सहयोगियों  ने बताया की दिन पर दिन यहां पर धर्म एवं आस्था में विश्वास रखने वाले भक्तों की  संख्या बढ़ रही है । जिसमें हर समाज के  हर  उम्र एवमं क्षेत्र के सामाजिक एवं पारिवारिक व्यक्ति धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं ।

Next Post

एयरटेल ने महाराष्ट्र-गोवा में 3,400 के अधिक नये 5जी साइट लगाये

Tue Apr 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने मंगलवार को महाराष्ट्र और गोवा में पिछले एक साल में 3,400 से अधिक नये 5जी साइट लगाने की घोषणा की। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अब कंपनी का नेटवर्क दोनों राज्यों के 36 […]

You May Like