एयरटेल ने महाराष्ट्र-गोवा में 3,400 के अधिक नये 5जी साइट लगाये

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) देश की अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल ने मंगलवार को महाराष्ट्र और गोवा में पिछले एक साल में 3,400 से अधिक नये 5जी साइट लगाने की घोषणा की।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि अब कंपनी का नेटवर्क दोनों राज्यों के 36 जिलों में पहुंच गया है। इससे 2.2 करोड़ से अधिक ग्राहकों को तेज स्पीड, व्यापक कवरेज और बेहतर नेटवर्क अनुभव मिल रहा है। इन जिलों में गढ़चिरौली, नंदुरबार और सिंधुदुर्ग जैसे उभरते और कम सेवा प्राप्त जिले भी शामिल हैं।

कंपनी का कहना है कि महाराष्ट्र और गोवा के विभिन्न जिलों में ग्राहक अब बेहतर स्ट्रीमिंग तथा तेज डाउनलोड का अनुभव ले सकते हैं और बिना रुकावट ऑनलाइन काम तथा पढ़ाई कर सकते हैं।

भारती एयरटेल के महाराष्ट्र एवं गोवा क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रबी शंकर मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र और गोवा में डाटा की मांग तेजी से बढ़ रही है, और कंपनी का लक्ष्य अपने नेटवर्क को लगातार मजबूत बनाकर आगे बने रहना है। खासकर कम सेवा प्राप्त जिलों में निरंतर निवेश से कनेक्टिविटी की खाई को पाटने और क्षेत्र के डिजिटल विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

Next Post

भाजपा ने तेलंगाना में बदलाव की भविष्यवाणी की

Tue Apr 21 , 2026
हैदराबाद, 21 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने मंगलवार को कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव और मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी अपनी जनसभाओं में जिस तरह भाजपा पर हमले कर रहे हैं उससे पार्टी की बढ़ती ताकत […]

You May Like

मनोरंजन