हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल: कलश यात्रा के दौरान युवक को लगी थी गोली

रीवा: शहर के समान थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग की जा रही है पुलिस द्वारा युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।घटना के संबंध में सीएसपी राजीव पाठक और सामान थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन पूर्व पवन सेन निवासी छत्रपति नगर को उस वक्त गोली लग गई थी जब कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग की जा रही थी।

बताया गया है कि पवन कार्यक्रम में बतौर कैमरामैन रिकॉर्डिंग करने के लिए शामिल हुआ था और वायरल वीडियो उसी के कैमरे से बनाई गई है।पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया है और हर्ष फायरिंग करने वाले युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.बता दे इसी हर्ष फायरिंग के दौरान पवन सेन नामक युवक के पांव में गोली लगी थी जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

मप्र बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र : सीएम डॉ यादव

Sun Mar 22 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मध्यप्रदेश स्पेसटेक नीति-2026 लागू की है। यह नीति स्पेसटेक नवाचार, विनिर्माण, अनुसंधान और तकनीक आधारित अनुप्रयोगों को बढ़ावा देकर प्रदेश को […]

You May Like

Play sound