
भोपाल। कटारा हिल्स इलाके में मानसिक रूप से कमजोर एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. दुष्कर्म के आरोपी दो लड़के भी नाबिलग बताए जा रहे हैं. आरोपियों ने घटना का एक वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया. शिकायत सामने आने पर पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा लिया है. आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार है उसकी तलाश में पुलिस जुटी है.
जानकारी के मुताबिक मानसिक रूप से कमजोर 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ दो आरोपी लड़कों ने करीब एक सप्ताह पहले गैंगरेप कर दिया. घटना का वीडियो भी बनाकर आरोपियों ने वायरल कर दिया. नाबालिग लड़की के परिजनों को इस भनक मिली. थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत कर दी. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया है. पुलिस के सामने आई जानकारी के मुताबिक आरोपी लड़के कई दिनों से नाबालिग से दोस्ती करने के लिए उसका पीछा भी कर रहे थे. बीते एक जुलाई को नाबालिग, जब अपने घर के पास अकेली खड़ी थी. आरोपी लड़कों ने बहाने से नाबिलग को बुलाकर एक स्कूल के पीछे लेकर गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों ने इसका एक वीडियो भी अपने मोबाइल में बना लिया. नाबालिग ने भी इस घटना का जिक्र उस दौरान अपने परिजनों से नहीं किया था. कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मामले में गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.
